1000274391

JAMSHEDPUR RURAL : राखा माइंस रेलवे स्टेशन की अधूरी सड़क पूरी कराने की मांग भाजपा नेता ने आंदोलन की दी चेतावनी

खबर को शेयर करें
1000274391

जादूगोड़ा : बहरागोड़ा के भाजपा नेता ऋषि षाड़ंगी ने शनिवार को जादूगोड़ा क्षेत्र में ग्रामीणों के साथ बैठक कर स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पुराना राखा माइंस रेलवे स्टेशन के पास अधूरी पड़ी सड़क निर्माण का मुद्दा उठाते हुए जल्द काम पूरा कराने की मांग की।

ऋषि षाड़ंगी ने आरोप लगाया कि करीब 200 फीट सड़क का निर्माण होना था जिसका शिलान्यास भी किया गया और लाखों रुपये खर्च किए गए लेकिन संवेदक बीच में ही काम छोड़कर चला गया। उन्होंने कहा कि सड़क पर सिर्फ गिट्टी बिछाकर छोड़ देने से राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। गिट्टी और बालू बिखरे होने के कारण सड़क खतरनाक बन गई है और लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।

भाजपा नेता ने मुसाबनी की बीडीओ आदिति गुप्ता से रेलवे भूमि से जुड़े विवाद का जल्द समाधान कर सड़क निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।