JHARKHAND : जमशेदपुर के साकची में सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र स्थित टिस्को वाटर टावर के पास शनिवार को सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना तत्काल साकची थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर पहचान कराने का प्रयास कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

