IMG 1508

जमशेदपुर न्यूज: जन शिकायत निवारण दिवस में लोगों की समस्याएं सुनी गईं, अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश

खबर को शेयर करें
IMG 1508

जमशेदपुर समाहरणालय में शुक्रवार को जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और सुझाव प्रशासन के सामने रखे। उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समय पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम में घर पर अवैध कब्जा, लंबित पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, ग्राम सभा से जुड़े मामले, मानदेय भुगतान, दाखिल-खारिज, दुकान आवंटन और शौचालय निर्माण जैसी कई शिकायतें सामने आईं। इन सभी मामलों को संबंधित विभागों को भेजते हुए जल्द निपटारे के निर्देश दिए गए।

प्रशासन ने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है। इसलिए सभी विभाग तय समय सीमा के भीतर शिकायतों का निष्पादन सुनिश्चित करें।