रांची न्यूज: रांची के पिठोरिया में रह रही बोकारो की छात्रा ने की आत्महत्या

रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र के चंदवे इलाके में किराये पर रहकर पढ़ाई कर रही बोकारो की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान गोमिया निवासी निरु कुमारी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।
पुलिस के अनुसार छात्रा रांची में रहकर अपनी पढ़ाई कर रही थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने यह कदम किन कारणों से उठाया। मामले की जांच जारी है और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और साफ हो सकेगी।
घटना की सूचना मिलते ही छात्रा के परिजन बोकारो से रांची पहुंचे। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस का कहना है कि हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

