गम्हरिया में तीन युवक हिरासत में, आईटी से जुड़ा सामान मिलने के बाद पुलिस कर रही जांच

सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर में पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, उनके पास से आईटी से जुड़ा कुछ सामान मिला है, जिसकी जांच की जा रही है।
हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान गुलशन कुमार, सुमित कुमार और ताहिर खान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों एक किराए के मकान में रह रहे थे। फिलहाल पुलिस उन्हें थाना ले जाकर पूछताछ कर रही है और बरामद सामान की जांच में जुटी है।
इस बीच मकान मालिक ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि बिना सूचना दिए कुछ लोग घर में घुसे और ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। उनका कहना है कि कार्रवाई से पहले उन्हें जानकारी दी जानी चाहिए थी।
फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

