भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु और मेडिकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती, 26 जुलाई तक करें आवेदन

भारतीय वायु सेना में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए भर्ती का नया मौका आया है। एयरमेन चयन केंद्र, बिहटा ने अग्निवीर वायु और एयरमैन (मेडिकल असिस्टेंट) पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 26 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती के लिए आवेदन केवल भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य तरीके से भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।
इसके अलावा अग्निवीर वायु (म्यूजिशियन) पद के लिए भी भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्री-रजिस्ट्रेशन 20 जुलाई से 2 अगस्त तक होगा, जबकि चयन रैली 31 अगस्त से 9 सितंबर के बीच नई दिल्ली और बेंगलुरु में आयोजित की जाएगी।
आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रशासन ने युवाओं से समय रहते आवेदन करने की अपील की है ताकि अंतिम समय में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

