ब्रेकिंग: हिमांशु सिंह हत्याकांड के नामजद आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाना में किया सरेंडर

जमशेदपुर के चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में नामजद आरोपी राहुल दुबे ने शुक्रवार को बिष्टुपुर थाना पहुंचकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उसके सरेंडर के बाद पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है।
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के दौरान उसकी क्या भूमिका थी, वह मौके पर मौजूद था या नहीं और अन्य आरोपियों से उसका क्या संबंध है। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा भी है कि पुलिस की सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी के डर से राहुल ने सरेंडर किया है। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
राहुल के सरेंडर का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह खुद बिष्टुपुर थाना पहुंचता दिखाई दे रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


