IMG 1359

ग्रामीण विकास विभाग की नई पहल, 24 जिलों के MIS कर्मियों को AI और डिजिटल टूल्स की ट्रेनिंग

खबर को शेयर करें
IMG 1359

झारखंड ग्रामीण विकास विभाग ने सरकारी योजनाओं के कामकाज को और बेहतर बनाने के लिए नई पहल शुरू की है। विभाग ने राज्य के 24 जिलों के MIS कर्मियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया है, जिसमें उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक डिजिटल टूल्स की जानकारी दी जा रही है।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य कर्मचारियों को नई तकनीकों के इस्तेमाल में दक्ष बनाना है, ताकि योजनाओं की निगरानी, डेटा विश्लेषण और रिपोर्टिंग का काम अधिक पारदर्शी और प्रभावी तरीके से किया जा सके।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को Looker Studio, NotebookLM, Google AI Studio और Coding for Non-Coders जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म की जानकारी दी जा रही है। साथ ही AI के सुरक्षित उपयोग, डेटा सुरक्षा और डिजिटल गवर्नेंस से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की जा रही है।

विभाग का मानना है कि आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और लोगों तक सेवाएं बेहतर तरीके से पहुंच सकेंगी।