77543

Jamshedpur:- मानगो के सहारा सिटी में कचरा पृथक्करण को लेकर जागरूकता अभियान, लोगों को दिए गए स्वच्छता के टिप्स

खबर को शेयर करें
77543

स्वच्छ भारत मिशन और मानगो नगर निगम के निर्देश पर सोमवार को मानगो नगर निगम के वार्ड संख्या-02 स्थित सहारा सिटी हाउसिंग सोसाइटी में चार-श्रेणी कचरा पृथक्करण (वेस्ट सेग्रीगेशन) को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानगो नगर निगम और वार्ड-02 के पार्षद काशिफ रज़ा ख़ान के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

77519

इस दौरान नगर निगम की स्वच्छता टीम ने सोसाइटी के निवासियों को घर से निकलने वाले कचरे को चार अलग-अलग श्रेणियों में बांटने की जानकारी दी। लोगों को बताया गया कि गीले कचरे को खाद बनाने के लिए, सूखे कचरे को रीसाइक्लिंग के लिए खतरनाक कचरे जैसे बैटरी, बल्ब और दवाइयों को सुरक्षित निपटान के लिए तथा सैनिटरी कचरे जैसे डायपर और सेनेटरी नैपकिन को अलग एकत्रित करना चाहिए।

77516

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वार्ड-02 के पार्षद काशिफ रज़ा ख़ान ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वार्ड का निर्माण तभी संभव है जब प्रत्येक नागरिक अपने घर से ही कचरे का सही तरीके से पृथक्करण करे। उन्होंने सभी लोगों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत बनाने की अपील की।

इस मौके पर मानगो नगर निगम के अधिकारी श्रेयांश, अनिल यादव, सहारा सिटी हाउसिंग सोसाइटी के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे। सभी ने कचरा पृथक्करण को अपनाने और स्वच्छ वातावरण बनाने का संकल्प लिया।