IMG 1323

जमशेदपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, छह घंटे के भीतर दोनों आरोपी गिरफ्तार

खबर को शेयर करें
IMG 1323

जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए घटना के करीब छह घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई बाइक, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, डायल-112 के जरिए पुलिस को सड़क किनारे एक महिला के घायल और अचेत अवस्था में होने की सूचना मिली थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया।

महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। आरोप है कि दोनों आरोपी महिला को अपने साथ ले गए, जबरन शराब पिलाई, उसके साथ मारपीट की और सुनसान जगह पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।