IMG 1297

जेएसएससी ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि, अभ्यर्थियों को मिला अतिरिक्त समय

खबर को शेयर करें
IMG 1297

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने तकनीकी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JTGLCCE-2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 14 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

आयोग ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों से समय पर आवेदन नहीं हो पाया था, उन्हें ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। आवेदन के साथ शुल्क जमा करने, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने तथा जरूरी संशोधन करने का भी अतिरिक्त समय दिया गया है।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न विभागों में 611 नियमित पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि अंतिम समय का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और आवेदन से पहले सभी पात्रता एवं जरूरी शर्तों की अच्छी तरह जांच कर लें।