IMG 1276

कोल्हान विश्वविद्यालय: पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग की प्रैक्टिकल परीक्षा 10 जुलाई से

खबर को शेयर करें
IMG 1276

कोल्हान विश्वविद्यालय ने पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग के द्वितीय सेमेस्टर की प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। विश्वविद्यालय के अनुसार, पेपर-105 की प्रायोगिक परीक्षा 10 जुलाई से शुरू होगी और 20 जुलाई तक चलेगी।

विश्वविद्यालय ने सभी छात्रों को अपने संबंधित विभाग या कॉलेज से परीक्षा की तिथि और अन्य जरूरी जानकारी लेने की सलाह दी है।

साथ ही परीक्षा विभाग ने कॉलेजों और विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे समय पर बाहरी परीक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करें, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित कराई जा सकें।