NATIONAL : 10 राज्यों में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी ऑनलाइन कट्टरपंथ फैलाने के मामले में 12 गिरफ्तार

NEW DELHI : (NIA) ने बुधवार को देशभर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 20 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई ऑनलाइन कट्टरपंथीकरण (ऑनलाइन रेडिकलाइजेशन) से जुड़े एक मामले में की गई। जांच एजेंसी के अनुसार आरोपी इंटरनेट और सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को हिंसक विचारधारा की ओर प्रेरित करने और भारत विरोधी गतिविधियों के लिए उकसाने की कोशिश कर रहे थे।
एनआईए के मुताबिक जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रतिबंधित आतंकी संगठनों (आईएसआईएस) और की विचारधारा का प्रचार-प्रसार कर रहे थे। एजेंसी का आरोप है कि उनका उद्देश्य भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ हिंसक गतिविधियों को बढ़ावा देना था। मामले में अब तक एक नाबालिग समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
यह कार्रवाई आंध्र प्रदेश तेलंगाना कर्नाटक महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार राजस्थान गुजरात और दिल्ली में की गई।
मामले की शुरुआत इसी वर्ष मार्च में आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हुई थी जब पुलिस ने मुख्य आरोपी रहमतुल्ला शरीफ मोहम्मद के घर पर छापा मारकर आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल सामग्री बरामद की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मई में जांच एनआईए को सौंप दी गई।
एनआईए ने बताया कि पहले गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरणों की तकनीकी जांच कॉल रिकॉर्ड और ऑनलाइन संपर्कों के विश्लेषण के बाद इन 20 ठिकानों की पहचान की गई। ताजा छापेमारी में भी कई डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
जांच एजेंसी का कहना है कि आरोपी सोशल मीडिया और इंटरनेट के जरिए भड़काऊ सामग्री हिंसक प्रचार और भ्रामक सूचनाएं फैलाकर युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने का प्रयास कर रहे थे। साथ ही विदेशों में मौजूद संदिग्ध संपर्कों के साथ ऑनलाइन संवाद के भी संकेत मिले हैं। एनआईए मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान और नेटवर्क की जांच जारी रखे हुए है।


