Jamshedpur News: पंचायत सचिवों ने लंबित मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग

झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ के बैनर तले पंचायत सचिवों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उन्होंने उपायुक्त के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द समाधान की मांग की।
संघ का कहना है कि उनकी कई मांगें वर्षों से लंबित हैं, जिनमें ग्रेड पे बढ़ाने, पदों के पुनर्गठन, पदोन्नति और पंचायत सचिवालयों में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने जैसी मांगें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन मुद्दों पर अब तक कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है।
पंचायत सचिवों ने सेवा संबंधी सुविधाओं, समय पर प्रमोशन, एसीपी-एमएसीपी, यात्रा भत्ता और अन्य प्रशासनिक सुधारों की भी मांग की। संघ ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

