Ranchi News: केरल में टनल हादसे में खूंटी के युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

रोजगार की तलाश में केरल गए झारखंड के खूंटी निवासी एक युवक की टनल हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान तोरपा प्रखंड के उनुकदा गांव के 25 वर्षीय अनमोल डोडराय के रूप में हुई है।
बताया गया कि वह कुछ महीने पहले काम की तलाश में अपने साथियों के साथ केरल गया था और एक टनल निर्माण परियोजना में मजदूरी कर रहा था। काम के दौरान तेज बारिश के कारण टनल का हिस्सा ढह गया, जिसमें वह मलबे में दब गया। काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
प्रशासन कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रहा है, जिसके बाद शव को उनके गांव भेजा जाएगा। घटना के बाद परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

