IMG 1233

WhatsApp New Update: अब चैट खोले बिना दिख सकता है कौन ऑनलाइन है

खबर को शेयर करें
IMG 1233

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। इस फीचर की मदद से किसी व्यक्ति के ऑनलाइन होने की जानकारी बिना उसकी चैट खोले ही मिल सकेगी।

बताया जा रहा है कि ऑनलाइन यूजर की प्रोफाइल के पास एक छोटा हरा (ग्रीन) डॉट दिखाई देगा। इससे बार-बार चैट खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी और यह आसानी से पता चल जाएगा कि सामने वाला व्यक्ति ऐप पर एक्टिव है।

फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग बीटा वर्जन में चल रही है। अगर परीक्षण सफल रहा तो आने वाले समय में इसे सभी WhatsApp यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है।