IMG 1215

Seraikela News: टाटा-कांड्रा मार्ग पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

खबर को शेयर करें
IMG 1215

सरायकेला-खरसावां जिले के टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक काम खत्म कर अपने घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आए ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। देर से एंबुलेंस और पुलिस पहुंचने के विरोध में लोगों ने कुछ समय के लिए सड़क जाम कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटवाया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है, जबकि फरार चालक की तलाश जारी है।