IMG 1210

Deoghar News: श्रावणी मेले से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन अपराधी गिरफ्तार

खबर को शेयर करें
IMG 1210

श्रावणी मेले के दौरान कारोबारियों से रंगदारी वसूलने और लूटपाट की योजना बना रहे तीन बदमाशों को देवघर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, तीनों का संबंध कुख्यात सौरभ पलिवार गिरोह से है। आरोपियों के पास से एक देसी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग हथियार दिखाकर इलाके में दहशत फैला रहे हैं और व्यापारियों को धमका रहे हैं। इसके बाद विशेष टीम ने छापेमारी कर तीनों को दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों का पहले से कई गंभीर मामलों में आपराधिक रिकॉर्ड है।

फिलहाल पुलिस पूरे गिरोह और उससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।