Ramgarh News: रामगढ़ में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

रामगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भुरकुंडा क्षेत्र में चल रही एक अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक दंपति सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण, मशीनें और तैयार व अधबने हथियारों के पुर्जे बरामद किए गए हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि लोहार के काम की आड़ में अवैध रूप से पिस्टल तैयार कर अलग-अलग इलाकों में सप्लाई की जा रही है। जांच में यह भी पता चला है कि हथियार अपराधियों तक पहुंचाए जाते थे।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

