Adityapur News: आदित्यपुर में 10 जुलाई को श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी देवराहा बाबा की पुण्यतिथि

आदित्यपुर के मेन रोड स्थित पान दुकान चौक पर 10 जुलाई को देवराहा बाबा की 36वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन श्री श्री देवराहा बाबा परिवार ट्रस्ट की ओर से किया जाएगा। इस आयोजन में कई जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह धार्मिक पाठ और पूजा-अर्चना से होगी। इसके बाद देवराहा बाबा की विशेष पूजा की जाएगी। धार्मिक अनुष्ठान समाप्त होने पर श्रद्धालुओं के बीच चना, शरबत और आम का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
ट्रस्ट ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर पूजा और प्रसाद वितरण में भाग लेने की अपील की है।

