IMG 1181

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम में तेजी से बढ़ रहे मलेरिया के मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

खबर को शेयर करें
IMG 1181

पूर्वी सिंहभूम जिले में मलेरिया के मरीज लगातार बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। पिछले कुछ दिनों में बड़ी संख्या में लोगों की जांच के दौरान कई नए मरीज सामने आए हैं। इनमें सामान्य मलेरिया के साथ-साथ ब्रेन मलेरिया के मामले भी शामिल हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रभावित इलाकों में निगरानी और जांच अभियान तेज कर दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने फैसला लिया है कि जिस गांव में एक भी संक्रमित मरीज मिलेगा, वहां तीन दिन के भीतर पूरे गांव की जांच कराई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर रैपिड डायग्नोस्टिक किट (RDK) से जांच करेंगे। विभाग ने रोजाना कम से कम पांच हजार लोगों की जांच का लक्ष्य तय किया है।

साथ ही सभी संक्रमित मरीजों की जानकारी तुरंत आईएचआईपी पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि समय पर इलाज और संक्रमण पर नजर रखी जा सके। प्रभावित क्षेत्रों में दवा का छिड़काव और पर्याप्त जांच किट उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जा रही है।