IMG 1098

लोहरदगा में नकली शराब बनाने वाले गिरोह पर कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

खबर को शेयर करें
IMG 1098

लोहरदगा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। वाहन जांच के दौरान दो मालवाहक टेम्पू से नकली अंग्रेजी शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद विशेष टीम बनाई गई थी। जांच के दौरान आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।

तलाशी में बड़ी मात्रा में नकली शराब, स्प्रिट, मशीनें, प्लास्टिक की बोतलें, स्टीकर, ढक्कन और अन्य सामान बरामद हुए हैं। पुलिस का मानना है कि नकली शराब तैयार कर बड़े ब्रांड के नाम पर बेचने की तैयारी की जा रही थी। पूरे गिरोह की तलाश जारी है।