IMG 1092

सिदगोड़ा में कार्यालय के बाहर से दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

खबर को शेयर करें
IMG 1092

जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एक कार्यालय के बाहर खड़ी बाइक दिनदहाड़े चोरी हो गई। बाइक मालिक कुछ देर के लिए दफ्तर के अंदर गए थे। बाहर लौटने पर उनकी बाइक गायब मिली।

घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में एक युवक बाइक लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है।

पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी हुई है।