डीडी बार हत्याकांड में तीन और गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

जमशेदपुर के चर्चित डीडी बार हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। एसआईटी ने बार के मैनेजर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल नौ आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों ने मुख्य हमलावरों को फरार होने में मदद की और घटना में इस्तेमाल हथियार छिपाने में भी सहयोग किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चापड़, कुल्हाड़ी, भुजाली, चाकू, लोहे के पंच समेत कई हथियार बरामद किए हैं।
इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल बाइक और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस पूरे मामले की आगे जांच कर रही है।

