धनबाद में भू-धसान से दहशत, तालाब जमीन में समाया, कई घरों में पड़ी दरारें

धनबाद के कतरास स्थित छाताबाद भंडारीडीह इलाके में अचानक जमीन धंसने से लोगों में डर का माहौल बन गया। तेज आवाज के साथ हुई इस घटना में पास का तालाब भी जमीन में समा गया और उसका पानी नीचे चला गया।
भू-धसान के कारण आसपास के कई घरों में दरारें आ गईं। हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से सुरक्षित पुनर्वास व उचित मुआवजे की मांग की।
सूचना मिलते ही पुलिस और बीसीसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है, जबकि ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की है।

