आदित्यपुर में अपराध रोकने के लिए पुलिस का बाइक मार्च, संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई निगरानी

सरायकेला-खरसावां पुलिस ने आदित्यपुर में कानून व्यवस्था मजबूत करने और अपराध पर लगाम लगाने के लिए बाइक मार्च निकाला। पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के नेतृत्व में टीम ने कई संवेदनशील और सीमावर्ती इलाकों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस ने उन जगहों पर भी विशेष निगरानी की, जहां पहले नशे के कारोबार और असामाजिक गतिविधियों की शिकायतें मिलती रही हैं। अधिकारियों ने नियमित गश्त बढ़ाने और टाइगर मोबाइल टीम को और सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस का कहना है कि अपराध होने से पहले उसे रोकना उनकी प्राथमिकता है। फरार और पुराने अपराधियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है और उनके खिलाफ चरणबद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।

