IMG 1063

Bokaro News: बैंक से निकाले 3.5 लाख रुपये बाइक की डिक्की से चोरी, कर्ज चुकाने जा रहे थे पीड़ित

खबर को शेयर करें
IMG 1063

बोकारो के चास थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक की डिक्की से 3.5 लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित दिनेश चंद्र झा बैंक ऑफ इंडिया से पैसे निकालकर अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में जोधाडीह मोड़ पर जाम लगने के दौरान बदमाश बाइक की डिक्की से रुपयों और जरूरी कागजात से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

पीड़ित को चोरी की जानकारी तब मिली, जब एक राहगीर ने बताया कि दो युवक बैग लेकर भाग गए हैं। दिनेश चंद्र झा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने यह रकम बेटी की शादी के बाद लिया गया कर्ज चुकाने के लिए निकाली थी।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जा सके।