IMG 1025

Ranchi News: मोबाइल छीनकर भागा युवक, परिवार ने लोकेशन ट्रैक कर पकड़वाया

खबर को शेयर करें
IMG 1025

रांची में मोबाइल छिनतई का एक मामला परिवार की सूझबूझ से जल्द सुलझ गया। बदमाश मोबाइल छीनकर भाग निकला, लेकिन मोबाइल ट्रैकिंग की मदद से कुछ ही देर में उसकी लोकेशन मिल गई।

पीड़ित के बेटे ने लैपटॉप में मौजूद ट्रैकिंग ऐप से फोन की लोकेशन निकाली। इसके बाद परिवार मौके पर पहुंचा और मोबाइल इस्तेमाल कर रहे युवक को पकड़ लिया। हालांकि उसके दो साथी वहां से भागने में सफल रहे।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।