Ranchi News: रांची में जल्द शुरू होगी भारत टैक्सी सेवा, यात्रियों और ड्राइवरों दोनों को मिलेगा फायदा

राजधानी रांची में जल्द ही भारत टैक्सी सेवा की शुरुआत होने जा रही है। इस योजना की घोषणा केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की।
सरकार का लक्ष्य अगले दो वर्षों में इस सेवा को देश के 500 शहरों तक पहुंचाना है। रांची भी इस सूची में शामिल है। यह सेवा सहकारी मॉडल पर आधारित होगी, जिससे ड्राइवरों की कमाई बढ़ेगी और यात्रियों को सुरक्षित व भरोसेमंद यात्रा की सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम में अमित शाह ने सहकारी जीवन बीमा कंपनी शुरू करने की भी घोषणा की और कहा कि देशभर में सहकारी संस्थाओं को और मजबूत बनाया जाएगा।

