IFS Officers Meeting: मुख्यमंत्री ने विदेशी सेवा अधिकारियों से निवेश और विकास पर की चर्चा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारियों से मुलाकात कर राज्य में निवेश बढ़ाने और विकास योजनाओं को गति देने पर चर्चा की। बैठक में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत बनाने और झारखंड को वैश्विक स्तर पर बेहतर अवसर दिलाने के मुद्दों पर विचार किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय साझेदारी से राज्य में निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं। बैठक में पर्यटन, शिक्षा, कौशल विकास और प्रवासी भारतीयों की भागीदारी जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
अधिकारियों ने राज्य में चल रही योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी ली तथा भविष्य में सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार किया।

