IMG 0916

जमशेदपुर न्यूज़: भुइयांडीह में घंटों चले ड्रामे के बाद आरोपी हिरासत में, रस्सी के सहारे उतारा गया नीचे

खबर को शेयर करें
IMG 0916

जमशेदपुर के भुइयांडीह स्थित नीतिबाग इलाके में सोमवार को पुलिस और एक आरोपी के बीच कई घंटे तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चला। पुलिस से बचने के लिए आरोपी एक इमारत के छज्जे पर चढ़ गया और लंबे समय तक नीचे उतरने से इनकार करता रहा।

पुलिस लगातार उसे समझाने की कोशिश करती रही। इस बीच आरोपी के कुछ दोस्त भी मौके पर पहुंचे और उसे आत्मसमर्पण करने के लिए मनाया। काफी समझाइश के बाद आरोपी रस्सी के सहारे सुरक्षित नीचे उतरा, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

घटना के दौरान इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ शहर के तीन अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं, जिनमें साइबर ठगी का मामला भी शामिल है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।