जमशेदपुर न्यूज़: महिला के अपहरण और वेश्यावृत्ति में धकेलने की आशंका, पुलिस ने दर्ज किया मामला

जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में एक 24 वर्षीय महिला के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। महिला के पति ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए और उसे वेश्यावृत्ति में धकेलने की साजिश रची।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 21 जून की रात नया बस्ती इलाके में हुई बताई गई है।
पुलिस ने रूपा मुखर्जी, रमेश कुशवाहा समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया है। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

