रांची न्यूज़: भुवनेश्वर में पूर्वी राज्यों की बैठक आज, कानून-व्यवस्था और साइबर सुरक्षा पर होगी चर्चा

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की स्थायी समिति की बैठक आयोजित होगी, जिसमें झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे। झारखंड की ओर से डीजीपी सहित गृह विभाग और पुलिस के अधिकारी बैठक में शामिल होंगे।
बैठक में कानून-व्यवस्था, साइबर अपराध की रोकथाम, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों की जांच, अंतरराज्यीय अपराधों पर समन्वय, केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती, ERSS-112 सेवा और फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट की प्रगति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।
झारखंड सरकार इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। इसके साथ ही राज्य अपनी तीन प्रमुख “गुड प्रैक्टिस” भी साझा करेगा, ताकि अन्य राज्यों के साथ बेहतर समन्वय और अनुभवों का आदान-प्रदान हो सके। अधिकारियों का मानना है कि बैठक से क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

