चाईबासा न्यूज़: गोईलकेरा में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, गांव में शोक

पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा प्रखंड के छोटा कुईड़ा गांव में वज्रपात की चपेट में आने से 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।
बताया गया कि बारिश के दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पंचायत प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। साथ ही प्रशासन को सूचना देकर आपदा राहत के तहत जल्द मुआवजा देने की मांग की गई। प्रशासन ने मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है।

