IMG 0878

Jamtara News: अवैध कोयले के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार टन कोयला जब्त, आरोपी फरार

खबर को शेयर करें
IMG 0878

जिले के बिंदापाथर थाना क्षेत्र में पुलिस और चितरा कोलियरी की सुरक्षा टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर करीब चार टन अवैध कोयला जब्त किया है। यह कोयला सरानपाड़ा गांव के पास सड़क किनारे डंप कर रखा गया था और आशंका है कि इसे तस्करी के लिए भेजने की तैयारी चल रही थी।

गुप्त सूचना मिलने के बाद टीम ने छापेमारी की, लेकिन कार्रवाई की भनक लगते ही तस्करी से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बरामद कोयले को जब्त कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन और कोयला तस्करी में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जिले में ऐसे अभियानों को आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा।