IMG 0872

Chaibasa News: पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ कुख्यात अपराधी मोहम्मद नफीस, इलाज के बाद फिर हिरासत में

खबर को शेयर करें
IMG 0872

झारखंड और ओडिशा पुलिस के लिए लंबे समय से सिरदर्द बना अंतरराज्यीय अपराधी मोहम्मद नफीस पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। ओडिशा के क्योंझर जिले में माल बरामदगी के दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी का सामान जंगल में छिपाकर रखने की जानकारी दी थी। बरामदगी के लिए ले जाते समय उसने पहले से छिपाई गई अवैध पिस्तौल निकालकर पुलिस पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।

घायल आरोपी का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ झारखंड और ओडिशा में चोरी, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट समेत करीब 25 से 30 मामले दर्ज हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।