71509

Breaking Jamshedpur:- एक तरफ पुलिस कर रही है चापड़ जब्त, दूसरी तरफ बेखौफ बदमाश चापड़ के बल पर कर रहे हैं छिनतई की कोशिश! फिर नया मामला…

खबर को शेयर करें
71509

एक तरफ जमशेदपुर पुलिस शहरभर में अभियान चलाकर बाजारों और दुकानों से बड़ी मात्रा में चापड़ जब्त कर रही है ताकि अपराध पर लगाम लगाई जा सके। लेकिन दूसरी तरफ बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि चापड़ के दम पर वारदात करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

ताजा मामला रविवार रात का है। बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में बदमाशों ने चापड़ के बल पर छिनतई करने की कोशिश की। हालांकि उनकी यह कोशिश सफल नहीं हो सकी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात में इस्तेमाल किया गया चापड़ बरामद कर लिया। वहीं त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या केवल बाजारों और दुकानों से चापड़ जब्त कर देने भर से अपराध पर लगाम लग जाएगी? आखिर जिन असामाजिक तत्वों के पास पहले से ऐसे धारदार हथियार मौजूद हैं उनकी पहचान कर उनके खिलाफ विशेष अभियान कब चलाया जाएगा? लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं पुलिस की कार्यशैली पर सवाल जरूर खड़े कर रही हैं। शहरवासियों के मन में यह चिंता बढ़ रही है कि आखिर जमशेदपुर पुलिस अपराधियों तक पहुंचने और उनके पास मौजूद अवैध हथियारों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए और क्या कदम उठा रही है। ऐसे में जरूरत है कि पुलिस केवल जब्ती अभियान तक सीमित न रहकर अपराधियों और उनके हथियारों के नेटवर्क पर भी सख्त कार्रवाई करे, ताकि शहर में कानून व्यवस्था पर लोगों का भरोसा और मजबूत हो सके।