IMG 0795

बिहार राजनीतिक न्यूज़: बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर होंगे उम्मीदवार

खबर को शेयर करें
IMG 0795

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में चुनाव लड़ेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि प्रशांत किशोर जल्द ही अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

यह सीट भाजपा नेता नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई है। लंबे समय से भाजपा का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर उपचुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि यदि जनता का समर्थन मिला तो वे क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से विधानसभा में उठाएंगे। उन्होंने लोगों से उम्मीदवार के काम और सोच के आधार पर मतदान करने की अपील की।

उन्होंने यह भी कहा कि यह सिर्फ एक सीट का चुनाव नहीं, बल्कि राज्य की राजनीति के लिए भी महत्वपूर्ण मुकाबला है। गौरतलब है कि यह पहला मौका होगा जब प्रशांत किशोर खुद चुनावी मैदान में उतरेंगे।