IMG 0770

बोकारो क्राइम न्यूज़: डीवीसी अस्पताल के डॉक्टर दंपति के घर 15 लाख की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

खबर को शेयर करें
IMG 0770

बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी अस्पताल के डॉक्टर दंपति के सरकारी आवास में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब 15 लाख रुपये की नकदी, जेवर और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।

जानकारी के अनुसार, डॉक्टर दंपति प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोलकाता गए हुए थे। लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे समेत घर के कई कमरों और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। चोर सोने-चांदी के गहने, 35 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, घड़ी और घर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी अपने साथ ले गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और डीवीसी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घर का निरीक्षण किया और मामला दर्ज कर आसपास के इलाकों में जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।