Jamshedpur Crime News: कदमा फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
यह घटना 2 जून की रात रामजनम नगर में हुई थी, जिसमें संजय टांडी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पहले उनका इलाज एमजीएम अस्पताल में हुआ, बाद में बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि फायरिंग आपसी विवाद का नतीजा थी। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

