IMG 0733

Saraikela News: तिरुलडीह में अवैध बालू ढुलाई पर पुलिस की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

खबर को शेयर करें
IMG 0733

सरायकेला-खरसावां जिले के तिरुलडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सपादा गांव में छापेमारी की, जहां अवैध बालू लदे दोनों ट्रैक्टर पकड़े गए। हालांकि कार्रवाई के दौरान चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

जब्त किए गए ट्रैक्टरों को बालू सहित थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बालू कहां से निकाला गया था और इसे किस स्थान पर ले जाया जा रहा था।

थाना प्रभारी ने बताया कि फरार चालकों और वाहन मालिकों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ खान एवं खनिज अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने साफ किया कि अवैध खनन और बालू तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।