Garhwa News: गढ़वा में अवैध गांजा की खेती पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1800 पौधे नष्ट

गढ़वा जिले में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध गांजा की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1800 गांजा के पौधों को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई रमना थाना क्षेत्र के बुल्का गांव के गजनिया टोला में गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
छापेमारी के दौरान एक अर्धनिर्मित मकान परिसर में बड़े पैमाने पर गांजा की खेती होती मिली। पुलिस ने वहां से करीब 118 किलोग्राम वजन वाले 1800 पौधे बरामद किए। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मौके पर ही पूरी फसल नष्ट कर दी ताकि उसका दुरुपयोग न हो सके। मामले में सनहा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।

