IMG 0700

RIMS Ranchi News: ट्रॉमा सेंटर में जल्द शुरू होगी अमृत फार्मेसी, मरीजों को अस्पताल में ही मिलेंगी सस्ती दवाएं

खबर को शेयर करें
IMG 0700

रांची के रिम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को जल्द बड़ी सुविधा मिलने वाली है। अस्पताल परिसर में अमृत फार्मेसी शुरू करने की तैयारी पूरी हो चुकी है और अब केवल औषधि लाइसेंस मिलने का इंतजार है। लाइसेंस जारी होते ही फार्मेसी का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

अभी कई जरूरी दवाएं अस्पताल के दवा भंडार में उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों के परिजनों को बाहर के मेडिकल स्टोर से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ती हैं। ट्रॉमा जैसी आपात स्थिति में बाहर जाकर दवा लाना भी मुश्किल होता है।

रिम्स प्रबंधन ने डॉक्टरों से उन दवाओं की सूची तैयार करने को कहा है जिनकी सबसे ज्यादा जरूरत ट्रॉमा सेंटर में पड़ती है। इन्हीं दवाओं का पर्याप्त स्टॉक अमृत फार्मेसी में रखा जाएगा। फार्मेसी शुरू होने के बाद मरीजों को नामी कंपनियों की जेनेरिक और ब्रांडेड दवाएं बाजार से कम कीमत पर अस्पताल परिसर में ही उपलब्ध हो सकेंगी।