JHARKHAND: मेहफ़िल अनप्लग्ड में सूफी और बॉलीवुड फ़्यूज़न का जादू देर रात तक सुरों से सराबोर रहा जमशेदपुर

JAMSHEDPUR: रोटरैक्ट क्लब ऑफ़ जमशेदपुर ह्यूमैनिटेरियंस की ओर से शहर के होटल बुलेवार्ड में आयोजित मेहफ़िल अनप्लग्ड संगीत प्रेमियों के लिए यादगार शाम साबित हुई। सूफी और बॉलीवुड फ़्यूज़न से सजी इस संगीतमय महफ़िल में कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने देर रात तक दर्शकों को मंत्रमुग्ध किए रखा।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध गायक अनमोल सिंह और सारेगामा फेम श्रद्धा दास की प्रस्तुति रही। दोनों कलाकारों ने अपने लोकप्रिय गीतों से ऐसा समां बांधा कि श्रोता संगीत की धुनों पर झूमने को मजबूर हो गए। वहीं आरजे राज ने अपने चुटीले अंदाज़ और दमदार प्रस्तुति से कार्यक्रम में मनोरंजन का रंग घोल दिया।
पूरे कार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन विनीत ने किया जिसकी उपस्थित अतिथियों और दर्शकों ने जमकर सराहना की।
इस अवसर पर रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 के पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन रोनाल्ड डी’कोस्टा क्लब की एडवाइज़र रोटेरियन प्रीति सैनी रोटरी क्लब ऑफ़ जमशेदपुर मिडटाउन के अध्यक्ष रोटेरियन गोपाल जोनल रोटरैक्ट रिप्रेजेंटेटिव रोटरैक्टर नीरज सिंह डीआरआर स्पेशल एड (झारखंड) रोटरैक्टर प्रशांत कुमार तथा रोटरैक्टर अमित कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
आयोजन को सफल बनाने में क्लब की पूर्व अध्यक्ष रोटरैक्टर मिलनप्रीत कौर वर्तमान अध्यक्ष रोटरैक्टर अमरिंदर सिंह और क्लब के सभी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के संगीत प्रेमियों और गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। अतिथियों ने आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और शानदार माहौल की सराहना करते हुए इसे शहर के यादगार सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल बताया।

