IMG 0628

Pakur News: पाकुड़ पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

खबर को शेयर करें
IMG 0628

पाकुड़ पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी ने की। गिरफ्तार आरोपी पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के कई सामान बरामद किए हैं। इनमें सोने-चांदी के गहने, लैपटॉप, नकदी, कांसे के बर्तन, एक यामाहा आर15 बाइक और चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार शामिल हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र की कई अन्य चोरियों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।