IMG 0560

रामगढ़ में ‘प्रहरी’ अभियान के तहत पुलिस की सख्ती, संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई निगरानी

खबर को शेयर करें
IMG 0560

रामगढ़ पुलिस जिले में अपराध पर नियंत्रण और लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए ‘प्रहरी’ अभियान लगातार चला रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ने रजरप्पा बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त कर लोगों से बातचीत की और अड्डेबाजी, छेड़खानी, अवैध पार्किंग तथा यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया।

पुलिस के अनुसार, जिले में 259 स्थानों को अभियान के लिए चिन्हित किया गया है। इन जगहों पर नियमित पैदल गश्त, अपराधियों पर नजर और संदिग्ध गतिविधियों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने थाना प्रभारियों को नए संवेदनशील स्थानों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आम लोगों से भी किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।