IMG 0543

मोदी कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज, नए चेहरों को मिल सकती है जगह

खबर को शेयर करें
IMG 0543

केंद्र सरकार के संभावित कैबिनेट विस्तार को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। चर्चा है कि हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र के तीन युवा सांसदों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

इसी के साथ यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि एक मौजूदा सांसद को किसी राज्य का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। फिलहाल इन सभी बातों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और इन्हें केवल राजनीतिक चर्चाओं के रूप में देखा जा रहा है।