हजारीबाग में पुलिस का विशेष अभियान, 59 लोगों को हिरासत में लिया

हजारीबाग पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान कई थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की गई और 108 स्थानों की जांच के बाद 59 लोगों को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ और सत्यापन के बाद अधिकांश लोगों को पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया, जबकि एक व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, अड्डेबाजी और महिलाओं को परेशान करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही लोगों से भी ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।

