10 महीने से मानदेय नहीं मिलने पर स्वास्थ्य सहियाओं ने दी आंदोलन की चेतावनी

सरायकेला-खरसावां जिले की करीब 200 स्वास्थ्य सहियाओं ने पिछले 10 महीनों से मानदेय नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जल्द भुगतान की मांग की है। सहियाओं का कहना है कि वे स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम करती हैं, लेकिन लंबे समय से भुगतान नहीं होने से आर्थिक परेशानी बढ़ गई है।
उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 10 जुलाई तक बकाया राशि नहीं मिली तो सभी सहियाएं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली जाएंगी। उनका कहना है कि ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

