जमशेदपुर में बनेगा आधुनिक अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, 153 करोड़ की परियोजना

जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में जल्द ही आधुनिक अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 153 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है और निर्माण कार्य सरकारी और निजी भागीदारी (पीपीपी मॉडल) के तहत होगा।
करीब 9.88 एकड़ जमीन पर बनने वाले इस बस टर्मिनल में एक साथ 50 बसों के ठहरने की सुविधा होगी। इसके अलावा यहां व्यावसायिक परिसर और अन्य आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। परियोजना पूरी होने के बाद यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी और शहर के विकास को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

